
01- भारत तथा पाकिस्तान को सीमा से अलग करने वाली रेखा रेड क्लिफ रेखा कहलाती है।
02- भारत में 1200 से अधिक पक्षियों की प्रजाति पाई जाती है।
03- विटामिन ए रक्त में डब्ल्यू०बी०सी० (श्वेत रक्त कणिकायें) को बढाता है।
04- प्रोटोजोआ से पेचिश, अमीबता, मलेरिया होता है।
05- 1929 में एलेक्जेंडर फ्लेमिंग ने पेनिसिलिन नामक प्रतिजीवी की खोज की।
06- हिप्पोक्रेटस को आधुनिक चिकित्सा पद्धति का जनक कहा जाता है।
07- कॉफी का उत्पानद सबसे ज्यादा ब्राजील में होता है।
08- हीरा सबसे कठोर पदार्थ है।
09- चौरी-चौरा आंदोलन के बाद महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन को स्थगित कर दिया था।
10- पटना का पुराना नाम पाटलीपुत्र है, जो मगध की राजधानी हुआ करती थी।
11- नागालैण्ड की राजकीय भाषा अंग्रेजी है।
12- संसार की प्रथम महिला प्रधानमंत्री सिरिमाओं भंडारनायके (श्रीलंका) है।
13- भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की मृत्यु ताशकंद में हुई।
14- सत्यशोधक समाज की स्थापना महात्मा ज्योतिवा फूले ने की।
15- असम का पुराना नाम कामरूप है।
16- प्याज व लहसून मे सल्फर की उपस्थिति के कारण गंध आती है।
17- मूंगफली का उत्पादन भारत में सर्वाधिक गुजरात में होता है।
18- भारत में सबसे कम वर्षा लेह में होती है।
19- कनिष्क ने चौथी बौद्ध परिषद का कश्मीर के कुंडलवन में आयोजित की।
20- 45 डेसीबल ध्वनि हमारे कानों के लिये सही है।