
01- पीली क्रांति का संबंध तिलहन फसलों से है।
02- भारत फलों तथा सब्जियों का दूसरा सबसे बडा उत्पादक है।
03- संसार की 57 प्रतिशत भैंसे भारत में पाई जाती है।
04- श्वेत क्रांति के जनक डॉ० वर्गीसकुरियन को कहा जाता है।
05- विश्व की 25 प्रतिशत बकरियां भारत में पाई जाती है।
06- भारत में नहरों से 30 प्रतिशत सिंचित भूमि पर सिंचाई की जाती है।
07- देश की लगभग 90 प्रतिशत खनिज संपदा छोटा नागपुर पठार क्षेत्र में पाई जाती हैा
08- देश में प्रथम स्वचलित टेलीफोन एक्सचेंज 1913-14 में शिमला में शुरू किया गया।
09- आई०एस०डी० का पूरा नाम इंटरनेशनल सब्सक्राइबर डायलिंग है।
10- एम०टी०एन०एल० (महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड) का गठन 1986 में किया।
11- सन 1872 में पहली बार पूरे देश में जनगणना की गई।
12- संविधान सभा की प्रथम बैठक 09 दिसम्बर 1946 को हुई।
13- 26 नवम्बर 1949 को संविधान बनकर तैयार हुआ।
14- 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया गया।
15- भारत का संविधान 02 वर्ष 11 माह और 18 दिन में संविधान बनकर तैयार हुआ।
16- संविधान की प्रस्तावना को संविधान की कुंजी की संज्ञा दी गई है।
17- देश में भाषा के आधार पर आंध्रप्रदेश का गठन सर्वप्रथम सन 1953 में किया गया।
18- प्राथमिक रंग लाल, हरा व नीला है।
19- सूर्य में 74 प्रतिशत हाइड्रोजन, 25 प्रतिशत हीलियम और 01 प्रतिशत अन्य तत्व है।
20- सन 1957 में सोवियत संघ ने स्पूतनिक-1 पहला उपग्रह भेजा।